26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Forecast: झमाझम बारिश से 22 डिग्री पर जा गिरा तापमान, 3 की मौत, इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मिर्जापुर में यह बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर आई। यहां भारी बारिश के बीच मकान का छज्जा गिर गया, जिससे 2 महिला और एक बालिका की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Jun 2020, 9:09 PM IST

Rain Forecast:

Rain Forecast:

लखनऊ. जून में माह में ऐसी बारिश की उम्मीद किसी को कम ही होगी। मद्धम बरसात से लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कत नहीं हुई, उल्टा लोग इसका लुफ्त उठाते दिखे। घरों के नलों से गर्म की बजाए ठंडा पानी लोगों को रोंगटे खड़े कर रहा था। आश्चर्य में डालने वाला यह अनुभव लोगों को गुरुवार रात से ही होने लगा था। शुक्रवार का तो पूरा दिन 'रेनी डे' था। तापमान में भी ऐसी गिरावट आई मानो फरवरी-मार्च का महीना हो। घरों के नलों से गर्म की बजाए ठंडा पानी लोगों को रोंगटे खड़ कर रहा था। आश्चर्य में डालने वाला यह अनुभव लोगों को गुरुवार रात से ही होने लगा था। शुक्रवार का तो पूरा दिन 'रेनी डे' था। कानपुर के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट देखने को मिली। कानपुर समेत लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। जालौन में अधिकतम 30 तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फर्रुखाबाद में तापमान 30 और न्यूनतम 23 रिकॉर्ड किया गया।

वहीं मिर्जापुर में यह बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर आई। यहां भारी बारिश के बीच मकान का छज्जा गिर गया, जिससे 2 महिला और एक बालिका की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण पहुंच रहा चरम पर, यूपी में एक दिन में आए सर्वाधिक 502 नए मामले

इन जिलों में शनिवार को होगी बारिश-

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी के लगभग 10 जिलों में शनिवार को बारिश हो सकती है, जिनमें सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर जैसे जिले शामिल हैं। विभाग की ओर से इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश का सिलसिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता दिख रहा है, इस कारण रविवार को बारिश का सिलसिला थम जाएगा।

ये भी पढ़ें- कन्नौज में एक साथ सामने आए 10 को कोरोना केस, कुल संख्या हुई 87

प्री-मॉनसून से लोगों का तपती धूप से राहत है। जल्द ही असल मॉनसून भी दस्तक देने वाला हैं। और इस वर्ष अच्छी बारिश की संभावनाएं हैं।