मुरादाबाद

15 फीट दूर जा गिरे लोग: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो को रौंदा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; दो हिस्से में बंट गया टेंपो

Moradabad Accident: मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी में जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो दो हिस्सों में बंट गया और यात्री 15 फीट दूर जा गिरे।
2 min read
moradabad roadways bus accident six family members killed tempo crushed
एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | AI Generated Image

Roadways bus accident six family members killed Moradabad: यूपी के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारियों से भरे टेंपो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि टेंपो दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर के बाद टेंपो में बैठे लोग करीब 15 फीट दूर जाकर गिरे, जिससे सिर और चेहरे पर गहरी चोटें लगीं और मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ब्रेक लगाने का नहीं मिला समय ही

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोडवेज बस पीछे से टेंपो पर चढ़ गई। हादसा इतना भयानक था कि टेंपो का अगला हिस्सा सड़क किनारे जा गिरा और पिछला हिस्सा सड़क पर ही पिचक गया। लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। दुर्घटना के शिकार लोग रफातपुर गांव की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में उनकी खुशियों का सफर मौत की ओर मुड़ जाएगा।

परिवार में पसरा मातम

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में कुंदरकी के अब्दुलाहपुर निवासी सीमा पत्नी करन सिंह, आरती, अभय, सुमन पत्नी हरदीप, अनन्य और ऑटो चालक संजू शामिल हैं। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के एक सदस्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस और एंबुलेंस टीम की तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस चालक सरबजीत ने बताया कि उन्हें 2 बजकर 45 मिनट पर कॉल मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। दो एंबुलेंस वहां तैनात की गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।

एसपी सिटी का बयान, चालक फरार; बस कब्जे में

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि करीब सवा तीन बजे रोडवेज बस ने पीछे से टेंपो में टक्कर मारी। इस दर्दनाक दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि परिवार का एक सदस्य घायल है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करा दिया है और चालक की तलाश जारी है।

Updated on:
30 Nov 2025 08:37 pm
Published on:
30 Nov 2025 08:37 pm
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश