
UP Weather: दिसंबर में फिर बदलेगा यूपी का मौसम: AI Generated Image
UP Weather Forecast IMD Latest Update:उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का रुख स्थिर रहने वाला है, लेकिन दिसंबर की शुरुआत में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय कई जिलों में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
कल गुरुवार को गाजियाबाद, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, उन्नाव, हमीरपुर, कानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, महाराजगंज, सुल्तानपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, सीतापुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर में सुबह कोहरा छाया रहने की संभावना है।
IMD के अनुसार 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।
इन दिनों के दौरान न तो शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है और न ही किसी प्रकार की बारिश की चेतावनी है।
शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। इटावा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। वहीं बहराइच में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे अधिक रहा। आगरा, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा देखने को मिला।
संबंधित विषय:
Updated on:
29 Nov 2025 05:31 pm
Published on:
29 Nov 2025 05:31 pm
