मुरादाबाद

इश्क, धोखा और कत्ल: जीजा के प्यार में पागल थी साली, भेद खुला तो बड़ी बहन ने पति के साथ मिलकर की हत्या

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में जीजा-बहन ने अपनी साली ज्योति (22) की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपी मुकेश और सुमन को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
moradabad sister in law murder arrest
इश्क, धोखा और कत्ल..

Moradabad Murder News: मुरादाबाद के थाना मैनाठेर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जीजा-बहन ने मिलकर अपनी साली की हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या बताया गया। मृतका ज्योति जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी के पिता राम अवतार ने इस मामले की तहरीर थाना मैनाठेर में दर्ज कराई।

पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बिलारी के नेतृत्व में थाना मैनाठेर पुलिस ने आरोपी मुकेश (30 वर्ष) और सुमन (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ग्राम तारावाली मिलक के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पूछताछ में खुला हत्या का मामला

पूछताछ में सुमन ने बताया कि वह चार बहनों में सबसे बड़ी है और ज्योति सबसे छोटी एवं अविवाहित थी। ज्योति को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सुमन के पति मुकेश और ज्योति के बीच प्रेम संबंध था। इसी वजह से घर में विवाद बढ़ा। घटना से कुछ दिन पहले ही सुमन ने दोनों को घर बुलाया था, लेकिन मुकेश ज्योति के साथ ज्यादा समय बिताता था।

हत्या की भयावह योजना

दिनांक 25 मार्च 2026 की रात को हुए विवाद के बाद, सुमन और मुकेश ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार 26 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे, झगड़े के दौरान सुमन ने ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने परिवार को यह बताया कि ज्योति की मौत मिर्गी के दौरे से हुई है।

मुकेश ने अपराध स्वीकार किया

थाना मैनाठेर पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी मुकेश ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह सुमन के कथनों के पूर्ण समर्थन में है। पूछताछ के दौरान मुकेश ने स्वीकार किया कि घटना की पूरी योजना सुमन के साथ मिलकर बनाई गई थी और उसने हत्या के समय सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकेश ने अपराध के हर पहलू के बारे में खुलासा किया, जिसमें ज्योति के साथ होने वाले झगड़े और हत्या की योजना की तैयारी शामिल है।

आरोपी पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि मुकेश और सुमन के बीच की बातचीत और उनकी योजना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के साक्ष्यों से भी पुष्टि हुआ है। इसके आधार पर थाना मैनाठेर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 74/2026 धारा 103(1)/61(2) बी.एन.एस. के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
09 Apr 2026 11:44 am
Published on:
09 Apr 2026 11:44 am
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश