मुरादाबाद

Moradabad Weather Today: बदल गया मुरादाबाद के मौसम का मिजाज, बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी के आसार

Moradabad Weather Today: यूपी के मुरादाबाद में आज सुबह की शुरुआत कोहरे और शीतलहर के साथ हुई। ठंड बढ़ने से लोग अलाव तापते और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

less than 1 minute read
Moradabad Weather Today: बदल गया मुरादाबाद के मौसम का मिजाज..

Moradabad Weather Today: मुरादाबाद में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह कोहरा, फिर बादल छाने और शीतलहर चलने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिन का तापमान गिरने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। मौसम विभाग की माने तो आज बूंदाबांदी हो सकती है।

बारिश होने की भी संभावना

तो वहीं आज सुबह बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। दोपहिया में घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते दिखे। सुबह कड़ाके की ठंड होने की वजह से सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम है। सुबह स्कूल जाने के लिए भी बच्चों को खासी परेशानी हुई। जैकेट, कैप और ग्लव्स पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहिया वाहनों से जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है कि नये साल से पहले यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर