मुरादाबाद

पति और दो साल के बेटे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, थाने पहुंच पत‍ि ने लगाई गुहार

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के साथ पति और दो साल के बेटे को छोड़कर फरार हो गई।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर. Image Source - Pexels

Woman Elope with Lover Moradabad: यूपी के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति और दो साल के मासूम बेटे को छोड़कर इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पीड़ित पति न्याय के लिए थाने पहुंचा है।

ये भी पढ़ें

क्रिकेट स्टार रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी जून में तय? भाई सोनू सिंह ने बताया पूरा प्लान!

पति का आरोप, इंस्टाग्राम चैट को लेकर होता था विवाद

पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर लगातार किसी युवक से चैटिंग करती थी। जब उसने पत्नी को सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से रोका तो वह अभद्रता पर उतर आई। पति के मुताबिक, इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होने लगे थे।

बच्चे की अनदेखी से बढ़ी पति की चिंता

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी सोशल मीडिया में इस कदर डूबी रहती थी कि दो साल के बेटे की भी ठीक से देखभाल नहीं करती थी। बच्चा दिनभर रोता रहता था, लेकिन महिला उस पर ध्यान नहीं देती थी, जिससे पारिवारिक तनाव और बढ़ गया।

पति की गैरमौजूदगी में घर से निकली महिला

घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है। पति रोज की तरह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान महिला का इंस्टाग्राम वाला साथी घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। जब पति शाम को लौटा तो घर पर पत्नी नहीं मिली।

नकदी और जेवर भी साथ ले जाने का आरोप

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि महिला घर से नकदी और कीमती जेवर भी अपने साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चार साल पहले हुई थी शादी, एक ही मोहल्ले की थी युवती

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी शादी मझोला क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर में रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों का एक दो साल का बेटा है और अब अचानक पत्नी के इस कदम से पूरा परिवार टूट गया है।

पुलिस ने अपहरण की धाराओं में दर्ज की एफआईआर

मझोला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस, सोशल मीडिया एंगल पर फोकस

पुलिस का कहना है कि मामले में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आने का एंगल बेहद अहम है। इंस्टाग्राम चैट, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है, ताकि महिला और आरोपी युवक का जल्द पता लगाया जा सके।

Updated on:
06 Feb 2026 07:23 am
Published on:
05 Feb 2026 09:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर