मुरादाबाद

Moradabad: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, दोस्तों संग रामनगर घूमने गया युवक नहर में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

Moradabad News: ईद के दिन दोस्तों के साथ रामनगर घूमने गया सऊदी अरब से लौटा युवक नहर में डूब गया। 30 वर्षीय अनस की मौके पर ही मौत हो गई। वह शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर आया था।

less than 1 minute read
Moradabad: ईद की खुशियां मातम में बदलीं..

Moradabad young man drowned in Ramnagar canal on Eid: ईद के मौके पर रामनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों संग घूमने गए युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा ईद की खुशियों को मातम में बदल गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनस के रूप में हुई है, जो हाल ही में सऊदी अरब से घर लौटा था।

विदेश से घर आया था बेटा

अनस मुरादाबाद के मोहल्ला लकड़ा निवासी रईस अहमद का बेटा था। रईस अहमद स्थानीय स्तर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते हैं। अनस परिवार में दूसरे नंबर का बेटा था और पिछले कुछ समय से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। वह ईद पर अपने घर आया था और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।

घूमने के दौरान हुआ हादसा

शनिवार को अनस ने ईद की नमाज अदा की और इसके बाद दोस्तों के साथ रामनगर घूमने चला गया। बताया जा रहा है कि घूमते-घूमते वह नहर में नहाने उतरा, जहां गहराई में जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब अनस का शव घर लाया गया, तो घर का माहौल पूरी तरह गम में डूब गया। परिजनों ने नम आंखों के साथ अनस को सुपुर्द-ए-खाक किया।

शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग

जिस घर में शादी की तैयारियां हो रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। जवान बेटे की मौत से परिवार टूट गया है। मोहल्ले में भी शोक की लहर है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर