मुरादाबाद

रात होते ही पत्नी हो जाती है गायब, पूछने पर देती है धमकी: युवक ने SSP से जान बचाने की लगाई गुहार

Mordabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों और लगातार मिल रही धमकियों से डरकर एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि पत्नी रात में अचानक गायब हो जाती है, पूछने पर धमकी देती है और आत्महत्या का झांसा देकर उसे फंसाने की बात करती है।

2 min read
युवक ने SSP से जान बचाने की लगाई गुहार | Image Source - Pexels

Husband seeks protection wife threatens Mordabad: यूपी के मुरादाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों से तंग आकर एक युवक ने एसएसपी से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी रातों में अचानक घर से गायब हो जाती है और जब वह वजह पूछता है तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। पति का कहना है कि पत्नी उसे और उसके परिवार को किसी भी समय फर्जी केस में फंसाकर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए मजबूर कर सकती है।

ये भी पढ़ें

अब्दुल रहीम बन रह रहा था प्रदीप सक्सेना, 36 साल बाद पकड़ सकी यूपी पुलिस

शिकायत पत्र में पति के गंभीर आरोप

पीड़ित युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में दावा किया कि उसकी शादी 17 मई 2024 को हुई थी, लेकिन विवाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार लगातार विवादों का कारण बना हुआ है। उसका आरोप है कि पत्नी अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती है और कई बार रात में भी लौटकर नहीं आती। पति ने आशंका जताई है कि पत्नी का किसी और व्यक्ति से संबंध हो सकता है, जिसके चलते वह अपने पति और उसके परिवार पर दबाव बना रही है।

तार पकड़कर मर जाऊंगी और तुम्हें फंसा दूंगी- पति का आरोप

युवक का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी से उसके गायब होने के बारे में पूछता है, तो वह जवाब देने के बजाय उसे ही धमकाने लगती है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कई बार आत्महत्या करने की बातें करती है और कहती है कि यदि उसने कुछ कहा तो वह उसके घर में ज़हर खाकर या बिजली का तार पकड़कर अपनी जान दे देगी। युवक के मुताबिक, पत्नी ने साफ कह दिया है कि वह ऐसा कर उसे और उसके परिवार को हत्या के झूठे मामले में फंसवा देगी।

पति पर मायके में रहने और पैसे देने का दबाव

शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने साथ मायके में रहने का दबाव बना रही है। इतना ही नहीं, वह यह भी कहती है कि पति उसे पैसे कमाकर दे, तभी वह साथ रह सकती है। युवक ने यह भी कहा कि पत्नी अपने भाई और टांडा, रामपुर के रहने वाले बहनोई के जरिए भी उसे धमकियां दिलवाती है। इन परिस्थितियों के बाद युवक ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच का निर्देश एसएचओ को दे दिया है।

मेरठ की मुस्कान जैसी घटनाओं से बढ़ी चिंता

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसे दिल दहला देने वाले घटनाक्रम अभी भी लोगों के जेहन में ताज़ा हैं। मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर उसके शरीर को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया था। इन घटनाओं ने वैवाहिक संबंधों में बढ़ती हिंसा और अवैध संबंधों के चलते बढ़ रहे अपराधों को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। मुरादाबाद का ताज़ा मामला भी इसी तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर