मुरादाबाद

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने अपने इस ख़ास नेता को दी ये जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुरू से पार्टी के साथ जुड़े रहे राजयसभा सांसद वीर सिंह नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है।

2 min read
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने अपने इस ख़ास नेता को दी ये जिम्मेदारी

मुरादाबाद: आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दलों ने ने अपनी तैयारियां शुरू कर हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने भी पार्टी में काफी फेरबदल किया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद से रामअचल राजभर की जगह आर. एस. कुशवाह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुरू से पार्टी के साथ जुड़े रहे राजयसभा सांसद वीर सिंह नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। जिससे ये कयास लगाए जा कि मायावती चुनावों से पहले अपने सभी पुराने नेताओं को सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहीं हैं। वीर सिंह फ़िलहाल भी महाराष्ट्र के प्रभारी थे।

पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान

दरअसल इस बदलाव के जरिये मायावती कार्यकर्ताओं को ये सन्देश भी देना चाहती हैं कि समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए अभी भी पार्टी में उचित स्थान है। वरना कुछ दिनों पहले तक मायावती की भी परिवारवाद लेकर आलोचना हो रही थी। क्यूंकि उन्होंने अपने भाई आनंद को पार्टी का उपाध्यक्ष्य नियुक्त किया था। लेकिन अब उन्हें इस पद से खुद मायावती ने हटा दिया है।

मायावती के साथ शुरू से पार्टी में जुड़े हैं

वीर सिंह मुरादाबाद के रहने वाले हैं। शुरू से ही वे काशीराम और मायावती की टीम में रहे,पार्टी में उनके पास अलग अलग जिम्मेदारियां भी रहीं। फिर पार्टी ने उन्हें राजयसभा भी भेजा। मुरादाबाद मंडल में वीर सिंह अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने मायावती के साथ पार्टी शुरुआत वेस्ट यूपी में की। इसलिए उन्हें बसपा सुप्रीमों का सबसे खासमखास सिपहसालार भी कहा जाता है। बसपा में विपरीत परिस्थितियों में भी वीर सिंह ने पार्टी नहीं छोड़ी। अब यही माना जा रहा है कि उनकी वफ़ादारी का ही इनाम बसपा सुप्रीमों ने उन्हें दिया है। वीर सिंह के नेशनल कोआर्डिनेटर बनने के बाद स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहार है। निश्चित रूप से अब बसपा और मजबूत होकर निखरेगी। क्यूंकि इस इलाके में वीर सिंह की ख़ासा पकड़ भी है। वहीँ महारष्ट्र प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय अनुभव भी हासिल है। जिसका लाभ बसपा को मिलेगा।

इस नेता को भी मिली जिम्मेदारी

वीर सिंह के साथ ही मायावती ने एक और लीडर जयप्रकाश सिंह को वीर सिंह के साथ ही नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष्य रामअचल राजभर को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाकर मायावती ने दूरगामी सन्देश दिया है।

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार के चार साल, विपक्ष को लेकर योगी के मंत्री ने कही ये बात
Published on:
27 May 2018 06:40 pm
Also Read
View All