1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार के चार साल, विपक्ष को लेकर योगी के मंत्री ने कही ये बात

प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने पंचायत भवन में एक संगोष्ठी को संबोधित किया । 4 वर्षों में कराए गए कार्य और विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 May 2018, 8:46 PM IST

moradabad

मोदी सरकार के चार साल, विपक्ष को लेकर योगी के मंत्री ने कही ये बात

मुरादाबाद: मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में आज मुरादाबाद में जनपद के प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने पंचायत भवन में एक संगोष्ठी को संबोधित किया । जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बीते 4 वर्षों में कराए गए कार्य और विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई।

नोएडा के बाद अब मेरठ पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर रेट कार्ड हुआ वायरल

यूपी में बने देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे पर रोड शो करेंगे पीएम मोदी, लंदन का दिलाता है एहसास


रिकॉर्ड काम करने का दावा
इसके साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता भी कि जिस में भी उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि बीती सरकारों ने जितना काम नहीं किया उतना काम भारतीय जनता पार्टी ने 4 सालों में कर दिया है। जिसके कारण विपक्ष को अब कोई मुद्दा नहीं मिला और आए दिन सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। वही पत्रकारों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों कि सबकुछ सही है । बावजूद इसके विपक्ष इस तरह के आरोप लगा रहा है ।

किनौनी शुगर मिल की डिस्टलरी में लगी भीषण आग, एक की मौत, कर्इ झुलसे, बुलानी पड़ी सेना

कैराना उपचुनावः अंतिम क्षणों में दलित और महिला वोटरों के लिए भाजपा ने खेला यह खास दाव




कानून व्यवस्था सही
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को मिली धमकियों के बारे में महेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी असुरक्षित नहीं है । सभी सुरक्षित है और किसी को भी असुरक्षा की भावना नहीं रखनी चाहिए । उत्तर प्रदेश पुलिस इससे निपटने के लिए सक्षम है। वहीं उन्होंने देश में जो चुनावी माहौल है उसको लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है । कैराना और नूरपुर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

देवबंदी उलेमा के बयान पर भड़का हिंदुवादी संगठन, बोला- मौलाना के ट्रस्ट में होता ये बड़ा खेल, पीएम...

कैराना उपचुनाव से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन पर धांधली के आरोप, इस नेता ने किया 8 करोड़ में प्रत्याशी खरीदने का दावा


कांग्रेस ने विशवास घात दिवस मनाया
यहां बता दें कि इसके उलट आज कांग्रेस ने भाजपा के चार साल के शासन को जनता के साथ विश्वासघात बताया है। देश भर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने 2014 में देशवासियों से जो भी वादे किए थे। उन में से एक भी पूरा नहीं हुआ है। लगातार मोदी सरकार गलत बयानबाजी कर जनता को बरगला रही है।