मुरादाबाद

इस शहर में महिलाओं के लिए बनेगा एसी पिंक टॉयलेट

महिलाओं की सुरक्षा और स्वछता अभियान के तहत अब महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण नगर निगम बीच बाजार करवाएगा।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: महिलाओं की सुरक्षा और स्वछता अभियान के तहत अब महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण नगर निगम बीच बाजार करवाएगा। जिसके लिए शासन से बजट भी जारी हो गया है। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाओं को ध्यान में रखते हुए ये जिम्मेदारी नगर निगम को मिली है। जिसमें शहर में पहला पिंक टॉयलेट बुध बाजार इलाके में बनेगा। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गयी है। साथ ही इसके लिए बजट भी मिल गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

कलयुगी बेटे ने मां के साथ किया ऐसा काम , पुलिस भी अस्पताल में छ़ोड़कर हुई रफूचक्कर

दरअसल खासकर महिलाओं लड़कियों को बाजार में शौचालय को लेकर बहुत दिक्कत होती थी। जिस कारण उन्हें कभी कभार शर्मिंदा भी होना पड़ता था। लेकिन नगर निगम के इस निर्णय से ऐसा नहीं होगा। शहर में खासतौर से महिलाओं के लिए पहला पिंक टॉयलेट बुध बाजार में बनेगा। पूरी तरह से वातानुकूलित बनने वाले टॉयलेट में महिलाएं और बच्चों के लिए सहूलियतें होगी। जिनमें बेबी चेंजिंग स्टेशन, बेबी डाइपर समेत तमाम सुविधाएं होगी। टॉयलेट में दिव्यांग के लिए सीट का इंतजाम रहेगा। इस आठ मीटर लंबे टॉयलेट पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होंगे।

शहर में केवल महिलाओं के लिए टॉयलेट बुध बाजार में बनेगा। छह गुना आठ मीटर आकार वाला पिंक टॉयलेट नए और आकर्षक डिजाइन में बनेगा। टॉयलेट छह सीटर होगा। जिनमें पांच सीट के अलावा एक सीट दिव्यांग के लिए विशेष रूप से बनेगी। ताकि सुविधा का दिव्यांग भी इस्तेमाल कर सकें। टॉयलेट में महिलाएं छोटे बच्चों की भी देखभाल कर सकेंगी।

नगर निगम की इस पहल का शहर की विभिन्न महिला संगठनों ने भी एक उचित कदम ठहराया है। शहर की नैचुरोपैथ डॉ रूपा घोष के मुताबिक ये बेहद सकारात्मक पहल है। इसकी मांग हम लोग कई मंचो से कर चुके थे। जिसे अब अमली जामा पहनाया जा रहा है। इससे निश्चित रूप से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।

Published on:
02 May 2018 05:15 pm
Also Read
View All
अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश