मुरादाबाद

अगर आप के घर के बाहर मिली ये चीज तो करनी पड़ सकती है जेब ढीली

Highlights शहर को साफ-सफाई में अव्वल लाने की मुहीम गंदगी फ़ैलाने वालों पर सीसीटीवी से नजर नोटिस के साथ लगेगा जुर्माना
less than 1 minute read
fine.jpg

मुरादाबाद: अगर आप अपने आस-पास साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं तो अब सुधर जाइए। वरना आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जी हां अब घर के आगे कूड़ा मिलने पर मकान मालिक पर 500 रूपए जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को साफ सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए अब इन सब चीजों के लिए सीसीटीवी का भी सहारा लिया जायेगा।

प्लाट में भी नहीं फेंकना होगा कूड़ा

अब घर में इकट्ठा होने वाले कूड़े को डस्टबिन में रखना होगा। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को कूड़ा देना होगा। अगर आपके वार्ड में कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं तो इकट्ठा कूड़े को नगर निगम के डस्टबिन में ही फेंकना होगा। अगर सड़क पर या खाली प्लांट पर कूड़ा फेंका गया तो नगर निगम जुर्माना की व्यवस्था के तहत लोगों के घर नोटिस भेजेगा। इसमें प्लाट मालिक को भी सुनिश्चित करना होगा कि उसके प्लाट में कूड़ा न फेंका जाए। चाह दीवारी करके प्लांट पर कूड़ा डलना बंद करना होगा। मौजूद समय में पॉश कॉलोनी से लेकर पुराने मोहल्लों में यहां-वहां कूड़ा फैला नजर आता है।

Published on:
03 Oct 2019 07:56 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट