UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में तापमान में बदलाव होने से रात में हल्की ठंड होने लगी है। हालांकि दिन के समय अभी भी ठीकठाक गर्मी हो रही है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं दर्ज की गई है।
UP Weather Today News in Hindi:उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने की शुरुआत मौसम साफ रहने के साथ होने जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं जताई गई है। अगले एक हफ्ते में सूबे में कही भी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
यूपी के मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 34.1℃ और 21 डिग्री सेल्सियस के करीब न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। वहीं शुक्रवार शाम के बाद से हल्का-हल्का मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। हालांकि जैसे जैसे दिसंबर महीने नजदीक आएगा वैसे वैसे हल्की हल्की ठंड बढ़ती जाएगी।
प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने की संभावना है। एक नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। इसी तरह 2 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इस तरह दोनों ही दिन प्रदेश में कही भी बारिश या अन्य कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। वहीं 3, 4 और 5 नवंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।