मुरादाबाद

Moradabad: कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों ने जड़ी-बूटियां मिलाकर किया हवन

-कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में जारी किया गया है अलर्ट -प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक कर दिए गए हैं बंद -स्थानीय लोगों ने वातावरण शुद्ध करने के लिए किया हवन
2 min read
hawan.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस को लेकर जहां दुनिया भर में दहशत व्याप्त है, वहीँ जनपद में इससे निपटने के लिए अब धर्म का सहारा लिया जा रहा है। इसी तर्ज पर स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हवन किया। आयोजकों ने बताया कि इस विधि से वातावरण शुद्ध होने के साथ बीमारियों का भी अंत होता है।

शनिवार को लाजपत नगर की सड़को पर क्षेत्रवासियों की ओर से कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए हवन कराया गया। इसमें चिरायता, कालमेघ, कपूर, तुलसी, सर्पपंखा, करांजगीरी, गिलोय, कुटकी, नीम की निमोली का मिश्रण बनाकर औषधियुक्त हवन सामग्री से हवन किया गया।

आयोजकों में शामिल पंकज शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में शुद्धीकरण के लिए हवन का विधान है। हवन कुण्ड में अग्नि के जरिये देवताओं के निकट हवि पहुंचाने की प्रक्रिया यज्ञ कहलाती है। हवि उस पदार्थ को कहा जाता है जिसकी अग्नि में आहुति दी जाती है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लाजपत नगर में हवन पूजन किया गया। लोगों की आस्था है कि हवन से उठने वाले धुंए से हजारों बीमारियों का नाश होता है। इसी विश्वास के साथ आम जनता ने लाजपत नगर की सड़कों पर हवन पूजन किया।

Vidoe: साध्वी प्राची ने हिंसा के आरोपियों के फोटो चौराहे पर लगाने का किया समर्थन

यहां बता दें कि चीन से शुरू हुए कोरोना का प्रकोप भारत के साथ विश्व के कई देशों में फैलने से हड़कम्प मच गया है। बीमारी के भारत मे दस्तक देने के बाद लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में कोरोना से निजात दिलाने के लिए लाजपत नगर की सड़कों पर हवन पूजन किया गया। लोगों ने बताया की वेदों में लिखा है कि हवन से उठने वाले धुंए से लाखों बीमारी का खात्मा होता है। इसी विश्वास के साथ लोगों ने हवन किया है।

Published on:
14 Mar 2020 05:18 pm
Also Read
View All
Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश

हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है सरकार, परिसीमन और राम मंदिर दान मामले पर एसटी हसन का हमला