मुजफ्फरनगर। जनपद में पहुंची फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) आर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार द्वारा 20 दिसंबर (December) 2019 को हुई हिंसा के आरोपियों के फोटो चौराहों पर लगाने के मामले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अच्छे कार्य कर रही है। दिल्ली (Delhi) में भी सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर काम करने चाहिए।