6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में एक महिला का शव बरामद, 2 अभी भी लापता

Highlights . जनपद के पुराना कस्बे के पास दो दिन पहले यमुना खादर में पलट गई थी नाव. अभी 2 लापता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 Mar 2020, 4:06 PM IST

sav.png

बागपत। जनपद के पुराना कस्बे के पास दो दिन पहले यमुना खादर में डूबी महिला का शव का शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। नाव पलटने से 13 लोग डूब गए थे। तभी से पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों को तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बरामद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले दूल्हे का अपहरण कर गोलियां से भूनकर हत्या

बता दें कि दो दिन पहले बागपत में कच्चा घाट पर यमुना नदी में एक नाव पलट गई थी। जिसमें 13 लोग सवार थे। ये सभी हरियाणा से बागपत की तरफ आ रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोगों के होने व तेज़ पानी के आ जाने से यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हादसे के रेस्कयू के दौरान 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि एक युवती नसरीन का शव बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Vidoe: साध्वी प्राची ने हिंसा के आरोपियों के फोटो चौराहे पर लगाने का किया समर्थन

तभी एनडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटी है। वहीं, शनिवार को महिला राजेश पत्नी करण का शव खेकड़ा थाना क्षेत्र के गांव सांकरौद में यमुना नदी के पास बरामद कर लिया गया है। जिसे पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।