6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले दूल्हे का अपहरण कर गोलियां से भूनकर हत्या

Highlights . थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा से अपहृत दूल्हे का मिला शव. शुक्रवार देर रात 4 हथियारबंद बदमाशों ने किया था अपहरण . पुलिस मान रही थी घटना को संदिग्ध  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 Mar 2020, 3:32 PM IST

apaharan.jpg

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा से अपहृत दूल्हे का शव गांव के जंगलों में बरामद हुआ है। दूल्हे का अपहण करने के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दूल्हे व उसके भाई का शुक्रवार देर रात 4 हथियार बंद बदमाश अपहरण कर ले गए थे। दूल्हे के भाई को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए थे, जबकि उसे साथ ले गए थे। पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। साथ ही उलटा उसके भाई को ही हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि से 65 हजार किसानों को हुआ भारी नुकसान, 'टूट गए सभी सपने'

शव मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि शुक्रवार देर रात चार बदमाशों ने अब्दुल वहाब और उसके छोटे भाई इस्माइल का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया था। उसके भाई इस्माइल को ईख के खेत में चारपाई से बांधकर बदमाश फरार हो गए थे। जबकि अब्दुल वहाब को अपने साथ ले गए थे। अब्दुल वहाब की 15 मार्च गाजियाबाद के कलछीना गांव में बारात जानी थी। लेकिन भनवाड़ा गांव के निकट भट्टे के पास अब्दुल वहाब का शव गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला। उसकी हत्या गोलियों से छलनी कर गई। साथ ही उसे चाकूओं से गोदा गया। गोदा गया है।

शनिवार को गांव के लोग वहां से गुजरे तो घटना का मालूम हुआ। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को हत्या के मामले में अहम सुराग मिले है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है।