मुरादाबाद

आंबेडकर जयंती 2018: इंस्पेक्टर की बात पर भड़की पब्लिक,झांकी निकालने के दौरान हुआ हंगामा

ठाकुरद्वारा में निकाली जा रही झांकी के दौरान एक इंस्पेक्टर के झांकी रोके जाने और झांकी वापस ले जाने को लेकर झांकी में शामिल लोग भड़क गए।

2 min read

मुरादाबाद: जपनद में बाबा साहब डॉ भीमराब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। वहीँ ठाकुरद्वारा में इस अवसर पर निकाली जा रही झांकी के दौरान एक इंस्पेक्टर के झांकी रोके जाने और झांकी वापस ले जाने को लेकर गलत बयान बाजी करने पर झांकी में शामिल लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर ठाकुरद्वारा कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुचे सीओ ने बड़ी मुश्किल से लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

ये भी पढ़ें

VIDEO: सैकड़ों बीघा फसल बिजली के तार से जलकर हो गयी राख

ठाकुरद्वारा में डॉ अम्बेडकर के 127 वें जन्मदिन के उपलक्ष में झांकी लोगो द्वारा झांकी निकाली जा रही थी, झांकी में भारी पुलिस बल लगाया गया था। झांकी जब काशीपुर चुंगी के पास जब पहुची वहां एक टाटा मैजिक का तेल खत्म होने की वजह से रोड पर ही खड़ा था, जिसकी वजह से रोड पर जाम लग गया था। झांकी में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर ने झांकी को रोका और वापस जाने के लिए कहा जिसको लेकर इस्पेक्टर से कहा सुनी हो गयी, कहा सुनी में इंस्पेक्टर ने गलत बयान बाजी कर दी, झांकी में मौजूद एक लड़के ने जब इसका विरोध किया तो इंस्पेक्टर ने लड़के को जम कर फटकार लगायी। जिसको लेकर लोग भड़क गए झांकी को बीच सड़क पर रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर सुनते ही लोग एकत्र हो गए और ठाकुरद्वारा कोतवाली का घेराव कर जमकर पुलिस के खिलाफ नारे बाजी की। हंगामे की खबर लगते ही मोके पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ विशाल यादव मौके पर पहुचे और लोगो को शांत कर झांकी को आगे बढ़वाया।

सीओ विशाल यादव ने बताया कि जिस रास्ते से झांकी निकल रही थी उस रास्ते पर जाम लगा हुआ था इसी बात को लेकर लोगो की इंस्पेक्टर से कुछ कहा सुनी हो गयी थी जिसको लेकर लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया था, हंगामा कर रहे लोगो को समझा बुझाकर शांत किया है और झांकी को आगे की तरफ बढ़वा दिया गया

ये भी पढ़ें

आंबेडकर जयंती 2018:भाजपा की राज्यमंत्री के बयान पर हो गया हंगामा,बीच कार्यक्रम से पड़ा जाना
Published on:
14 Apr 2018 10:12 pm
Also Read
View All