9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंबेडकर जयंती 2018:भाजपा की राज्यमंत्री के बयान पर हो गया हंगामा,बीच कार्यक्रम से पड़ा जाना

राज्यमंत्री गुलाबो देवी जब मंच से बोल रही थीं तभी कार्यकताओं तथा लोगों ने विरोध करते हुए मंत्री वापस जाओ ,मंत्री वापस जाओ के नारे लगाए।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें तमाम वक्ता मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा की राज्य मंत्री गुलाबो देवी भी कार्यक्रम में पहुंची। लेकिन जैसे ही उन्होंने मंच संभाला उनका विरोध शुरू हो गया। अंत में उन्हें कार्यक्रम से वापस जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं भी अनुसूचित जाति से हूं और कुछ लोग समाज को बांटना चाहते हैं,मैंने यही बात मंच से कही। जिसका विरोध किया जा रहा है।

शर्मनाकः पिता की मौत के 10वें दिन बेसहारा नेत्रहीन से दरिंदे ने किया रेप, मकान मालिक ने घर से भगाया

यूपी के इस जिले में कड़़ी चौकसी के बीच मनाई गई आंबेडकर की जयंती

राज्यमंत्री गुलाबो देवी जब मंच से बोल रही थीं तभी कार्यकताओं तथा लोगों ने विरोध करते हुए मंत्री वापस जाओ ,मंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की ओर से एससी, एसटी वर्ग के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देनी शुरू की तो लोगों ने नाराजगी जताई। इसी दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री दलित और हरिजन बस्तियों में जाकर विकास के कार्य कर रहे हैं। उनके हरिजन शब्द प्रयोग करने पर कमेटी के पदाधिकारियों तथा पंडाल में मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि यह शब्द बोलकर उन्हें अपमानित कर रही हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंडाल में मौजूद लोग राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख गुलाब देवी कर मंच से चली गईं।

पदाधिकारियों के मुताबिक राज्यमंत्री को बुलाया ही नहीं गया था। ऐसे में वह कैसे कार्यक्रम में आ गयी। अगर वह बिना बुलाए कार्यक्रम में आ भी गई तो इस तरह का शब्द प्रयोग नहीं किया जाना था। राज्यमंत्री ने अमर्यादित शब्द बोलकर उनके समाज को अपमानिक करने का काम किया।

राजबब्बर बोले, बेटी पढ़ाओ लेकिन उसे बीजेपी से बचाओ, देंखे वीडियो

गाजियाबाद में राजनीतिक दलों ने मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती


उधर राज्यमंत्री गुलाब ने बताया कि आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आयी थी। आयोजकों में शामिल लोगों ने उन्हें बुलाकर मंच पर ले गए। डॉ. आंबेडकर मेमोरियल कमेटी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में गाजियाबाद से आए मुख्य अतिथि डॉ. डीबीएस सेहरा द्वारा जब पूजा नहीं करने, सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं खुद हरिजन की बेटी हूं। उन्होंने बताया कि किसी को कोई भी अपमानित नहीं किया है। मेरा भाषण पूरा रिकॉर्ड है, मैने किसी भी जातिसूचक शब्द का प्रयोग नहीं किया। मैंने जरूर कहा था कि कुछ लोग समाज को बांट रहे है। जबकि हम जोड़ने का काम कर रहे है। बस इसी को मुद्दा बनाकर मेरा विरोध किया गया। फ़िलहाल उन्होंने कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। यहां बता दें कि आज आंबेडकर जयंती पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उसी के तहत आंबेडकर पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जहां पर ये सब हो गया।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग