
मुरादाबाद: बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर मंडल में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। परम्परागत बसपा के साथ ही इस बार खासकर भाजपाइयों में भी आंबेडकर जयंती को लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिला। वे सुबह से ही आंबेडकर पार्क में कार्यकर्ता और नेता पहुंच गए थे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खुद राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने भी आंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि बाबा साहेब ने जो अपने नैतिक मूल्य स्थापित किये भाजपा उसे आगे बढ़ा रही है। उधर विपक्ष ने भाजपा व् अन्य दलों की सक्रियता पर चुटकी ली और कहा कि ये सिर्फ दिखावा करते हैं।
बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर गिरीश चन्द्र ने कहा कि आज बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी का जन्मदिन पूरी दुनिया मना रही है। कुछ लोग या राजनीतिक ताकतें जो कल तक उपहास उड़ाती थीं आज वे बाबा साहब का अनुयायी बनने का ढोंग कर रहे हैं। इसलिए इस बार ऐसी सरकारों को नहीं आने दिया जाएगा जो बाबा साहेब के संविधान विरोधी हैं। और देश को बांटकर अपना राज चलाना चाहती हैं।
यहां बता दें की सत्ताधारी भाजपा द्वारा आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें भाजपा के विधायक मंत्री सभी पहुंच रहे हैं। महानगर में भी बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा कई दलित बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। जिनमें राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी शामिल होंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया तो एप के जरिए होगा चालान
इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और सपा के साथ साथ कांग्रेस पार्टी भी कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। इसीलिए इन पार्टियों द्वारा भी कई कार्यक्रम आज बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित किये गए हैं। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेने के दिशा निर्देश हैं। इसके साथ ही शहर में कई जगह आंबेडकर जयंती पर शोभा यात्राएं भी निकाली जा रहीं हैं। वहीँ पुलिस प्रशासन ने भी आज सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किये हैं। गड़बड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।
Published on:
14 Apr 2018 02:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
