मुरादाबाद

मुरादाबाद में पुलिसकर्मी की पिटाई, होली खेलने से किया था मना, वर्दी भी फाड़ी, पुलिस कर रही तलाश

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में होली पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। ड्यूटी कर रहे सिपाही से बाइक सवार लोगों ने जबरन होली खेलने की कोशिश की। आरोप है कि मना करने पर मारपीट की गई। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
less than 1 minute read
Policeman beaten up in Moradabad
Moradabad News: मुरादाबाद में पुलिसकर्मी की पिटाई..

Policeman beaten up in Moradabad: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस के एक पुलिसकर्मी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली के दिन नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी की पिटाई की थी।

जानें पूरा मामला

मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइंस इलाके में फव्वारा चौक पर होली वाले दिन ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। आरोपी जबरन सिपाही के साथ होली खेल रहे थे। उसने मना किया तो युवकों ने मारपीट की। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही इंद्रजीत ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी और बताया कि होली वाले दिन वह फव्वारा चौक अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने सिपाहियों से जबरन होली खेलने की कोशिश की। सिपाहियों ने होली खेलने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
18 Mar 2025 09:05 pm
Published on:
18 Mar 2025 09:05 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी