मुरादाबाद

Triple Talaq Case : तीन तलाक पीड़िता की इस दर्दभरी दास्तां को सुन कांप जाएगी आपकी रूह, हलाला के नाम पर 7 लोगों ने किया रेप

Teen Talaq and Halala Case : रामपुर के स्वार क्षेत्र में हलाला के नाम पर सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

2 min read
तीन तलाक पीड़िता की इस दर्दभरी दास्तां को सुन कांप जाएगी आपकी रूह, हलाला के नाम पर 7 लोगों ने किया रेप

रामपुर. तीन तलाक के खिलाफ जहां सरकार कानून बनाने की प्रक्रिया कर रही है। वहीं इसके बावजूद देश में तीन तलाक के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला रामपुर के स्वार क्षेत्र का है, जहां तीन तलाक और इद्दत के बाद हलाला के नाम पर एक महिला ने सात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि हलाला के नाम पर युवक से उसका दोबारा निकाह करवाया गया। उस दौरान पति, देवर समेत सात रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शौहर ने दोबारा उसे अपनाने से मना कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है। मामले में निष्पक्ष से जांच की जाएगी।

दरअसल, मामला स्वार क्षेत्र के थाना अजीमनगर का है। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले हुआ था। उसका पति उत्तराखंड के हरिद्वार में बिरयानी की दुकान चलाता है। वह उसके साथ वहां करीब चार साल तक रही। इस दौरान उसको दो बच्चे भी हुए। इसके बाद में पति ने उसे बहाने से गांव भेज दिया। वह कुछ समय ससुराल में रही। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन करीब सात माह पहले पति ने किसी बात पर नाराज होकर उसे फोन पर ही तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर लिया। इसकी जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी। इसके बाद गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें उसको इद्दत, हलाला और फिर इद्दत करने का फरमान सुनाया गया। जब उसकी इद्दत पूरी हुई तो ससुरालियों ने हलाला के नाम पर उसका एक युवक से निकाह करा दिया। बाद में युवक से तलाक दिलाकर वह दोबारा इद्दत पर बैठ गई, लेकिन जब वह इद्दत पूरी होने कर दोबारा पति के पास निकाह करने गई तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इसके चलते पति ने उससे दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया। अब महिला न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि हलाला के नाम पर जब एक युवक से उसका निकाह करवाया गया। उस दौरान पति, देवर समेत सात रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पति और देवर समेत सात रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

Updated on:
23 Jul 2018 04:07 pm
Published on:
23 Jul 2018 12:09 pm
Also Read
View All