मेरठ। मेरठ के सिविल लाइंस इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने तीसरी मंजिल पर एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसको हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की इस मौत की छलांग से यहां हड़कंप मच गया। काफी समय तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन देर रात उसकी शिनाख्त जयदेवी नगर निवासी 16 वर्षीय कोमल के रूप में हुर्इ। वह इस काम्प्लेक्स के एक कोचिंग में पढ़ती थी। बताते हैं कि रविवार को छुट्टी होने के कारण इस काम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर एक अन्य कोचिंग इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी खुली हुर्इ थी। इस युवती ने यहीं से छलांग लगार्इ थी। इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब कुछ कैद हाे गया है। सीसीटीवी की डीवीआर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।