यह घटना आपके राेंगटे खड़े कर देगी। सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र की ट्रांसपाेर्ट नगर कालाेनी में रहने वाले एक पिता ने बाप आैर बेटी के पवित्र रिश्ते का ही खून कर डाला। यह खून एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ। पिछले डेढ़ वर्ष से साैतेला पिता बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था आैर जान से मारने की धमकी देकर बेटी का मुंह बंद कर देता था। शनिवार काे जब पिता बेटी के साथ गलत कार्य कर रहा था ताे अचाकन पत्नी ने देख लिया। पत्नी के देख लेने से इस शर्मनाक घटना का पता चला सका। खुलासा हाेने पर पत्नी सीधे बेटी काे लेकर थाने पहुंची आैर थाने पहुंचने पर जब बेटी ने अपने साथ हाे रहे अत्याचार की कहानी पुलिस काे बताई ताे खुद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आराेपी पिता काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।