मुरादाबाद

रिश्ते के भाई ने की ऐसी हरकत की,बहन ने ट्रेन से कटकर दी जान

रिश्तेदार ने उसका शोषण किया और फिर मुकर गया। जब पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाई नहीं की तो पीडिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: सरकार चाहे महिलाओं की सुरक्षा के कितने ही दावे कर ले, लेकिन अभी भी महिलाओं को लेकर समाज में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कुछ ऐसा ही मामला जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवती को उसके ही रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और फिर मुकर गया। इसके बाद जब पुलिस से शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्यवाई नहीं की तो पीडिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत के बावजूद अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। जिससे क्षुब्द होकर किशोरी ने जान दे दी। घटना के बाद से पुलिस महकमे में भी हडकम्प मचा हुआ है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गयी है।

ट्रेन से कटकर जान देने वाली किशोरी भोजपुर के देवीपुरा मजरा गांव की रहने वाली थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उसे पिछले एक साल से ठाकुरद्वारा में रहने वाला ममेरा भाई आरिफ परेशान कर रहा था। शादी का भी झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। कुछ समय पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। जिससे परेशान होकर उसने 25 फरवरी को भोजपुर थाने में आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। इस बीच पीडिता ने कई बार पुलिस से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे सुबह मिट्टी लाने के बहाने घर से निकली और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

परिजन किशोरी की मौत के लिए आरोपी आरिफ के साथ-साथ भोजपुर पुलिस को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनके मुताबिक अगर पुलिस समय रहते कार्यवाई करती तो शायद पीडिता ये कदम नहीं उठाती।

उधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया। शव पोस्टमार्टम को भेज आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। जबकि अभी तक पुलिस क्यों नहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पाई इसका जबाब किसी के पास नहीं है।

Updated on:
27 Mar 2018 11:10 pm
Published on:
27 Mar 2018 11:10 pm
Also Read
View All
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव