मुरादाबाद

मुरादाबाद में घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाजार से सामान दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। जहां घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची को एक वहशी दरिंदा बाजार से सामान दिलाने के बहाने घर से उठा ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों और पुलिस ने जब ढूंढा तो बच्ची पड़ोस के ही जंगल से ही बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची कि निशानदेही पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी भी पड़ोस के भट्टे पर काम करता था।

ग्राम चक फाजलपुर गांव के पास ईंट के दो भट्टे हैं। एक भट्टे में मूल रूप से संभल निवासी परिवार काम करता है। इस परिवार में 6 साल की बच्ची भी है। पड़ोस के भट्टे पर पड़िया गांव निवासी शब्बन भी काम करता है। सोमवार शाम को वो संभल निवासी परिवार के घर पहुंचता है और घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाजार से सामान दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। शब्बन बच्ची को लेकर जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। उधर वही काफी देर से बच्चे की तलाश उसके परिजन कर रहे थे। ना मिलने पर थाने में जानकारी दी। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ भट्टे पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की। जंगल से बच्ची की चीख सुनी पुलिस को देखकर आरोपी शब्बन भाग खड़ा हुआ उसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। देर रात मासूम का मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से बच्ची और उसका परिवार बेहद सदमे में है।

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया की इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों और बच्ची के बयान के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जायेगी।

Published on:
27 Feb 2018 05:25 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट