मुरादाबाद

UP Weather News: यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम, पारा गिरने से एक हफ्ते में और बढ़ेगी ठंड

UP Weather News: यूपी में मौसम ने करवट बदल ली है और ठंड बढ़ने लगी है। मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों में सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

less than 1 minute read
UP Weather News: यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम..

UP Weather News Today: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक सप्ताह में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ सकती है। मुरादाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा सहित कई जिलों में कोहरे की मार रहेगी।

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को यूपी के पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में देर रात या सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे में यूपी के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

तो वहीं कोहरे की घनी चादर के बीच ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर मौसम के मिजाज पर दिखा। दिन में बीते 24 घंटे में ठंड का अहसास बढ़ा है। वहीं रात के तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक सप्ताह में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ सकती है।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर