मुरादाबाद

यूपी के इस जनपद में बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ, कर रहे लगातार लूट,अब पेट्रोल पम्प लूटा

बदमाशों ने पहले तो पैट्रोल पम्प पर सेल्समैनो को बंधक बना लिया। और बाद में लूटपाट शुरू कर दी।

2 min read

मुरादाबाद: जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के जलालपुर हाईवे स्थित अजहांन पेट्रोल पर उस समय हड़कंप मच गया। जब कार सवार लगभग आधा दर्जन हथियारों से लैस बदमाशों ने पैट्रोल पम्प को अपना निशाना बन लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बताया जा रहा है बदमाशों ने लाइट भागने पर लूट की बारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पहले तो पैट्रोल पम्प पर सेल्समैनो को बंधक बना लिया। और बाद में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशो ने पेट्रोल पम्प से 73 हज़ार की नगदी, गार्ड की लाइसेंसी बन्दुक, लेपटॉप व कम्प्यूटर सहित लगभग 5 लाख का सामान लूट ले गए। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। क्यूंकि अभी ठाकुरद्वारा में सर्राफ से दो करोड़ की लूट का भी खुलासा समेत कई बड़ी घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया था और इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की पोल खोल दी है।

ये भी पढ़ें

देखिये वीडियो मुरादाबाद में बीच हाइवे पर हुआ कुछ ऐसा की सहम गए लोग

यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बोले, चाहते हैं देश का विकास तो लोगों को करना होगा ये काम

पेट्रोल पम्प मैल्क अजीम अंसारी के मुताबिक कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। तभी अचानक हथियारों से लैस बदमाश पेट्रोल पम्प में दाखिल हुए और लूटपाट शुरू कर दी। यही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैनों के साथ मारपीट की और एक सेल्समैन के तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिससे सेल्समैन बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस मोके पर गई लेकिन बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची थी। पेट्रोल पम्प कर्मियों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें श्रीश्री रविशंकर के बयान पर मुस्लिम संगठनों में उबाल, शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे एआईएमआईएम पदाधिकारी

यहां बता दें कि जनपद में बीते दो महीने में बदमाश ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस कार्यवाही तो करना दो अभी तक एक भी लूट का खुलासा नहीं कर पायी है। अकेले फरवरी महीने में ठाकुरद्वारा में सर्राफ से दो करोड़ की लूट के अलावा पूरे महीने में पांच वारदातें सर्राफा कारोबारियों के साथ हुईं। वहीँ अब पेट्रोल पम्प पर हुई लूट ने पुलिस का बदमाशों में कितना खौफ है उसकी पोल जरुर खोल दी है।

ये भी पढ़ें

यमन में अमरीका ने किया हवाई हमला, 41 अलकायदा के आतंकी ढेर
Published on:
10 Mar 2018 11:26 am
Also Read
View All