मुरादाबाद

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की हत्या से फैली सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली- Moradabad Principal Murder

Moradabad Principal Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक स्कूल प्रिंसिपल पर उस समय हमला कर दिया जब वो स्कूल जा रहे थे। इस हमले में प्रिंसिपल की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2024, 1:22 PM IST
Sensation spread due to murder of principal in broad daylight in Moradabad
Moradabad Principal Murder: दिनदहाड़े प्रिंसिपल की हत्या से फैली सनसनी

Moradabad Principal Murder:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग प्रिंसिपल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि शबाबुल हसन (प्रिंसिपल) हर रोज की तरह अपने घर से पैदल ही स्कूल के लिए निकले थे। घर से थोड़ी दूर जाते ही उनपर हमला किया गया। पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने बिना देरी किए उनपर गोली चला दी। हमलावरों ने उनकी कनपटी पर सीधा गोली मारी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई हत्या से लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन भी किया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

Updated on:
5 Nov 2024, 1:22 PM IST
Published on: