मुरादाबाद

Kanwar Yatra 2024: सावन माह का पहला सोमवार आज, शिवालयों पर जलाभिषेक की तैयारियां पूरी

Kanwar Yatra 2024: सावन का पवित्र माह आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहला सोमवार है। श्रद्धालु आज से महादेव के घर और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे और जलाभिषेक कर प्रसन्नता के लिए श्रंगार आदि करेंगे।

less than 1 minute read
Kanwar Yatra 2024

Kanwar Yatra 2024 News: 22 जुलाई यानी सावन माह का पहला दिन सोमवार जो भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से माना जाता है। आज सोमवार से सावन माह का प्रारंभ हो रहा है। इस पूरे माह पांच सोमवार शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की जय जयकार अपने-अपने ढंग से करेंगे।

इस दौरान हरिद्वार से श्रद्धालु कांवड़िये पवित्र गंगाजल अपनी-अपनी कांवड़ों में भरकर पदयात्रा करते हुए अपनी मंजिल की ओर निकलेंगे। कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो चुकी है। सावन माह का समापन 19 अगस्त को होगा। सावन माह के पहले सोमवार को नगर व क्षेत्र में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए मुरादाबाद के मंदिरों और शिवालयों पर जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई।

Also Read
View All

अगली खबर