मुरादाबाद

Lok Sabha Election 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव का तंज- गुनहगारों के पाप धोते-धोते भाजपा मैली हो गई है

Moradabad News: बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर पेपर लीक हुआ है। इससे 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाला गया है।

2 min read
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा मुखिया ने मुरादाबाद लोकसभा सीट (Moradabad Lok Sabha Seat) से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा में कहा कि भाजपा परिवार के खिलाफ है तो संकल्प लें कि परिवार वालों को टिकट नहीं देगी और परिवार वालों से वोट नहीं मागेंगी। भाजपा 2014 में आई थी 2024 में जाएगी। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार भी जाएगी। अखिलेश ने जयंत चौधरी पर भी निशाना साधा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है। भाजपा 400 पार का नारा देकर संविधान बदलना चाहती है। अग्निवीर योजना से हरी वर्दी की नौकरी चार साल की कर दी। फिर भाजपा की सरकार बनी तो खाकी की नौकरी भी तीन साल रह जाएगी।

भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में जाएगी

सपा मुखिया ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रुचिवीरा के समर्थन में जनसभा में कहा कि भाजपा परिवार के खिलाफ है, तो संकल्प लें कि परिवार वालों को टिकट नहीं देगी और परिवार वालों से वोट नहीं मागेंगी। भाजपा 2014 में आई थी, 2024 में जाएगी। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार भी जाएगी। उन्होंने नोटबंदी, दिल्ली के किसान आंदोलन, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

देश को बर्बाद करना चाहती है भाजपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगीना लोकसभा से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में जनसभा में कहा कि तीसरी बार सरकार बनी तो भाजपा देश को बर्बाद कर देगी। सभी लोगों को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से हराना है।

अखिलेश का जयंत पर तंज

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा कि इस बार पश्चिम से हवा कुछ और चल रही है। पश्चिम से हवा चलने की बात करने वाले लोगों ने भी इस बार अपना रुख बदल लिया है। इस बार पश्चिम की जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद समेत सभी जगह गठबंधन प्रत्याशी जीत रहे हैं। 2019 के चुनाव की भांति इस बार भी बिजनौर और नगीना क्षेत्र की जनता भाजपा का सफाया करेगी।

Also Read
View All

अगली खबर