मुरादाबाद

Moradabad News: फाइबर कारोबारी की फैक्टरी में राज्य कर विभाग ने मारा छापा, इतने लाख वसूला जुर्माना

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में राज्य कर विभाग की टीम ने कारोबारी के दफ्तर और फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान कई गड़बड़ियां पकड़ी गई। इसके बाद टीम ने 40 लाख का जुर्माना वसूला।

less than 1 minute read
Moradabad News Today

Moradabad News Today: राज्य कर की टीम ने अमरोहा के गजरौला स्थित फाइबर की फैक्टरी और पीलीकोठी स्थित हेड ऑफिस पर छापा मारा। 22 घंटे की जांच से पता चला कि फैक्टरी प्रबंधन ने बोगस फर्मों से खरीद की थी। व्यवसायी ने तत्काल 40 लाख जुर्माने के तौर पर जमा किया।

स्टॉक रजिस्टर मौजूद नहीं रहने पर टीम ने तीन करोड़ 81 रुपये का माल जब्त कर लिया। राज्य कर की अपर आयुक्त ग्रेड-1 अनुपमा गोयल ने गोपनीय सूचना के आधार पर अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ से मंत्रणा करने के बाद फाइबर कारोबारी पर छापा मारने के लिए 50 अधिकारियों की टीम गठित की।

टीम ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे अमरोहा जिले के गजरौला स्थित दो फर्मों और मुरादाबाद पीलीकोठी स्थित हेड आफिस में छापा मार दिया। फैक्टरी प्रबंधन कॉटन से फाइबर निर्माण कर उसकी बिक्री करता है। अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि दोनों फर्मों द्वारा वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में ऐसी फर्मों से खरीद है।

जिनका जीएसटी पंजीयन पहले ही निरस्त हो चुके हैं। दोनों फर्मों से 2.75 करोड़ की बोगस खरीदारी पकड़ी गई। जांच के दौरान मौके पर ही एक फर्म का 40 लाख रुपये जुर्माना फैक्टरी प्रबंधन ने तत्काल जमा कर दिया। अपर आयुक्त एसआईबी आरए सेठ ने बताया कि मौके पर स्टॉक रजिस्टर नहीं पाए गए।

इस मामले में अधिकारियों ने शनिवार की सुबह तीन करोड़ 81 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया। अधिकारियों ने मौके से कुछ कागजातों को कब्जे में लिया। मामले में सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की गई है। निस्तारण के बगैर व्यवसायी जब्त माल बेच नहीं सकेंगे।

Updated on:
16 Jun 2024 08:44 pm
Published on:
16 Jun 2024 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर