मुरादाबाद

शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव में महिलाओं समेत अाधा दर्जन से ज्यादा घायल

रामपुर में शादी समारोह में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
2 min read
Rampur
शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव में महिलाओं समेत अाधा दर्जन से ज्यादा घायल

रामपुर. निजी होटल के गेट के सामने सड़क पर कार पार्किंग को लेकर एक बारात में आए लोगों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर ईंट, पत्थर चले। इस पत्थरबाजी में महिलाओं समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि एक बीएमडब्ल्यू समेत तीन वाहन छतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भिजवाया।

दरअसल, मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की एक लड़की ओर रामपुर के एक लड़के का निकाह कोतवाली गंज इलाके के एक निजी होटल में था। निकाह की रस्में चल रही थीं कि अचानक एक स्थानीय कार चालक ने अपनी कार होटल के सामने खड़ी कर दी। इसका दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो कार चालक की दुल्हन के परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि स्थानीय लोग और बाराती आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक चले इस पथराव में महिलाओं समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।। जबकि एक बीएमडब्ल्यू समेत तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भिजवाया।

दुल्हन के परिजनों का अारोप है कि करीब दर्जनभर हमलावर होटल के अंदर घुस आए। उन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट की और नगदी व जेवर समेत तीन लाख का माल लेकर फरार हो गए हैं। इस मामलेे में सीओ सिटी ओपी आर्या ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
14 Oct 2018 09:33 am
Published on:
14 Oct 2018 09:33 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट