बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस अौर भाजपा पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों में से कोई भी पार्टी ऊपरी जाति के गरीबों के हितों के लिए काम नहीं करती है। बसपा इन दोनों पार्टियों की सरकारों की यातना के बावजूद दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, मुसलमानों, अन्य अल्पसंख्यकों और ऊपरी जातियों के गरीबों के आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी।