10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये, क्यों भाजपा के कद्दावर विधायक ने ही कहा- भाजपा की सरकार बनना मुश्किल

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बयान से मचा राजनीतिक घमासान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Oct 2018, 9:41 AM IST

muzaffarnagar

जानिये, क्यों भाजपा के कद्दावर विधायक ने ही कहा- भाजपा की सरकार बनना मुश्किल

मुजफ्फरनगर. अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर खलबली मचा दी है। मीडिया से मुखातिब विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तब तक हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहे तो भाजपा की सरकार बनना मुश्किल है।

'योगीराज में मंत्री पी रहे हैं देसी ठर्रा और बड़े अधिकारी अंग्रेजी शराब के नशे में मदहोश', देखें वीडियो-

जैसे-जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं के तेवर उग्र हो रहे हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सैनी ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी कर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। विक्रम सैनी ने मीडिया के सामने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ठगबंधन इसलिए यह ज्यादा नहीं चल पाएगा। सरकार भाजपा की ही बनेगी।

रातभर गंगा में भटकती रहीं भारत की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्रीपाल, पुुलिस विभाग में मचा हड़कंप

वहीं उन्होंने शेखी बघारते हुए कहा कि राहुल गांधी को हम हरा देंगे। वे इस बार चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद ही संसद में कहते हैं कि मैं पप्पू हूं और आंख मारते हैं। आंख मारकर शासन नहीं चलाया जा सकता है और न ही इससे वोट मांगी जाती हैं। वोट तो हाथ जोड़कर मांगी जाती हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष संसद में आंख मारे ये बहुत गलत है। जनता कहां इसे बर्दाश्त करेगी। विक्रम सैनी यहीं नहींं रुके उन्होंने कहा कि पता नहीं राहुल जी में क्या कमी है जो शादी नहीं कर रहे हैं। ये उनका निजी मामला है, लेकिन वे लड़कियों के हाथ बहुत पकड़ते हैं। अभी मैं वाट्सएप पर देख रहा था कि कहीं पर उन्होंने आदिवासी लड़की का हाथ पकड़ लिया था। उन्होंने दावा किया कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तब तक हमारी सरकार बनेगी । अगर ये बेचारा राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं रहा तो हमारी सरकार बनना मुश्किल है।

गाजियाबाद में तीन लाख लोगों को नहीं मिल पाएगा पीने का पानी, देखें वीडियो-