बता दें कि सोशल मीडिया वॉटसएप पर आजकल एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज के जरिये दावा किया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ गुरुवार को इसकी घोषणा करेंगे। इस सूची में यह भी दावा किया गया है कि किसी पुराने मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 6 नए मंत्री बनाए जाएंगे। इस सूची में वेस्ट यूपी के तेज तर्रार नेता व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के एमएलसी पति आशीष पटेेल, राधामोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय और विधायक विद्यासागर सोनकर का नाम शामिल है।