मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश में तेज हवा-बारिश का अलर्ट, बदलेगा यूपी के इन जिलों का मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट – UP Rain Alert

UP Rain Alert: उत्तर प्रेदश के कई जिलों में सर्दी और गर्मी का एहसास हो रहा है। एक तरफ दिन में गर्मी और रात में सर्दी का एहसास हो रहा है।

less than 1 minute read
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में तेज हवा-बारिश का अलर्ट

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी में मौसम विभाग ने 10 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इराक में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का भारत पर भी प्रभाव पड़ सकता है, जिससे कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट (UP Rain Alert)

उत्तर प्रदेश में आने वाले कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाओं से भी तापमान में कमी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज ज्यादातर जगह पर मौसम शुष्क ही रहेगा। वहीं, मुरादाबाद में हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।

जानें कैसा रहेगा होली पर मौसम

इस बार होली पर मौसम का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। यही नहीं इससे ठंडक भी दोबारा लौट सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर