मुरादाबाद

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर सजेगी श्रीकृष्ण की झांकी, माखन चोर आएंगे घर-घर, रॉक बैंड की रहेगी धूम

Janmashtami 2024: यूपी के मुरादाबाद में कान्हा के जन्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले के मंदिरों को भव्य रूप से जाया जा रहा है। इस बार भी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) को लेकर बाजार भी सज गए हैं।
less than 1 minute read
Tableau of Shri Krishna will be decorated in Moradabad
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024 News: मुरादाबाद में सोमवार को जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) पर मुख्य रूप से भगवान की झांकियां, रंगोली, विदेशी भक्तों द्वारा रॉक बैंड कीर्तन मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम होटल ड्राइव इन 24 दिल्ली रोड में शाम को छह बजे से शुरू होकर रात में एक बजे तक चलेगा।

नवीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित मंदिर में सेनानायक ख्याति गर्ग के नेतृत्व में रंगाई-पुताई करवाई जा रही है। यहां पर कृष्ण जन्म के प्रसंग को प्रस्तुत करती झांकियां होंगी। सभी प्रतिमाओं को नई पोशाकें और आभूषण पहनाए जाएंगे। जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के दिन सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी में इस बार जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) पर मंदिर के बाहर सजने वाली झांकियां नहीं होंगी। इसके अलावा स्टेज कार्यक्रम भी प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारी बिल्लू कत्याल का कहना है कि जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) पर मंदिर में रंग-बिरंगी झालरों और फूलों की सजावट की जाएगी। बिजली की सजावट फायर ब्रिगेड से पुलिस चौकी तक होगी। लड्डू गोपाल को पालना झुलाया जाएगा। सोमवार शाम से भजन-कीर्तन होंगे। रात को 12 बजे आरती होगी।

Updated on:
24 Aug 2024 09:14 pm
Published on:
24 Aug 2024 09:13 pm
Also Read
View All
शिक्षा का मंदिर न हो बर्बाद, जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन का भावुक बयान, सरकार से समाधान निकाले की मांग

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना