मुरादाबाद

Moradabad: मामूली कहासुनी में टेलर मास्टर की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडों और तमंचों से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में मामूली कहासुनी के बाद टेलर मास्टर की लाठी-डंडों और तमंचों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2025, 1:07 PM IST
Tailor master beaten to death in Moradabad
Moradabad: मामूली कहासुनी में टेलर मास्टर की पीट-पीटकर हत्या..

Tailor master beaten to death in Moradabad: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के शराफत नगर इलाके में रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में 44 वर्षीय टेलर मास्टर आरिफ की लाठी-डंडों और तमंचों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना की शुरुआत आरिफ के छोटे भाई मोहम्मद फाज़िल और पड़ोसियों के बीच गाड़ी को आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी से हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरिफ बीच-बचाव करने पहुंचे और मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन तभी दूसरे पक्ष ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

लाठी-डंडों, हॉकी और तमंचों से किया हमला

परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने लाठी, डंडों, हॉकी और तमंचों से आरिफ पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटे ने दर्ज कराई शिकायत, सात नामजद आरोपी

मृतक के बेटे मोहम्मद सैफ ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय मौके पर मुस्लिम पुत्र कल्लू, मुख्तियार पुत्र अनवर के चार बेटे मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद कैफ और असीस हड्डी मील लाइन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुछ अज्ञात लोग मौजूद थे।

एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

परिवार और इलाके में गुस्सा

आरिफ अपने पीछे पत्नी महशर, तीन बेटे मोहम्मद सैफ (22), मोहम्मद कैद (18), मोहम्मद फाज़िल (16) और एक वर्षीय बेटी मनत को छोड़ गए हैं। परिवार गहरे सदमे में है और इलाके में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। परिजनों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
10 Jun 2025, 1:07 PM IST
Published on: