UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज आंधी तूफान का अलर्ट लखनऊ मौसम केंद्र ने जारी किया है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक आज दोपहर बाद मौसम अचानक बिगड़ेगा। इसके बाद आंधी तूफान के साथ ही बारिश होगी।
UP Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश का किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। धूप और उमस रहेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी रह सकती है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और इसके आसपास के हैं. जबकि येलो अलर्ट वाले जिले सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली और पीलीभीत जैसे जिले शामिल है। इन जिलों में येलो अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान लगभग सभी जिलों का 33 से 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।