सम्पत्ति विवाद में चाचा ने अपने सगे भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फ़ैल गयी। जब सम्पत्ति विवाद में चाचा ने अपने सगे भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही इलाके की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गयी। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अभी फरार हैं। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और कल भी उसी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी।
पेट्रोल-डीजल के दाम से देश में मचा हाहाकार, सरकार का फौरी राहत से इनकार, रस्सी से गाड़ी खींचते हुए पहुंची कांग्रेस
मकान के बंटवारे का था विवाद
नागफनी थाना क्षेत्र के बाग गुलाबराय में तस्लीम ओर उसके चाचा का परिवार संयुक्त रूप से एक मकान में रहते है। इन दोनों परिवारों के बीच आये दिन विवाद होता रहता है। दोनों परिवारों के बीच विवाद का कारण मकान है। देर रात भी तस्लीम का उसके चाचा से मकान को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद तस्लीम के चाचा ओर उसके चचेरे भाइयो ने उस पर हमला कर दिया। तस्लीम के चाचा ने उस पर चाकुओ से वार किए। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तस्लीम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तरफ से मृतक तस्लीम के चाचा सगीर ओर उसके 3 बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरपी सगीर समेत 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी लोग फरार है। वहीं तस्लीम की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बीचबचाव कराने आया था तस्लीम
जानकारी के मुताबिक तस्लीम अपनी मिठाई की दुकान पर बैठा हुआ था। रात करीब ग्यारह बजे उसे घर से झगड़े की सूचना आई तो वो दोनों पक्षों को समझाने के लिए ही गया हुआ था। तभी मामला इतना बढ़ा कि चाचा सगीर और चचेरा भाई शाहरुख़ और बहन मनतशा ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह लहुलुहान हो गया। हमलावर वहां से फरार हो गए।
दो हुए गिरफ्तार
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोग गिरफ्तार हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। दोनों परिवारों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से झगड़ा हुआ था।