मुरादाबाद

20 मिनट और 4 दरिंदे… बाप के सामने बेटी का हाथ पकड़कर खींचा… बोले- रुक जा नहीं तो गोली मार दूंगा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 21 वर्षीय युवती और उनके पिता के साथ डरावना हादसा हुआ, जब कार सवार युवकों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की और पिता पर तमंचा तान दिया। युवती ने अपनी सूझ-बूझ से हाथ छुड़ाया और सुरक्षित स्थान तक पहुंच गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2025, 9:43 AM IST
गुस्से का ट्रिग- इमोशन पर नहीं लग पा रहा ब्रेक! अवैध हथियार बने खून-खराबे की बड़ी वजह...(photo-patrika)
गुस्से का ट्रिग- इमोशन पर नहीं लग पा रहा ब्रेक! अवैध हथियार बने खून-खराबे की बड़ी वजह...(photo-patrika)

UP Crime News: यूपी के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती और उनके पिता के साथ बेहद डरावना हादसा हुआ। घटना 12 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे की है, जब पीड़िता अपने पिता के साथ कुत्ता टहलाने के लिए मानसरोवर कॉलोनी में निकली थी। तभी अचानक उनके पास एक कार आकर रुकी।

कार में सवार युवकों ने किया शातिराना प्रयास

कार में सवार आरोपी आलोक, जो खुशहालपुर शनिदेव मंदिर के पास रहता है और उसके साथी युवती को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने लगे। पिता ने विरोध किया, लेकिन आलोक के साथियों ने उन पर तमंचा तान दिया और फायरिंग करने की कोशिश की। इस डरावने स्थिति में युवती ने अपनी सूझ-बूझ से हाथ छुड़ाया और भागकर सुरक्षित स्थान की ओर चली गई।

जान बचाकर भागी युवती, पुलिस ने दर्ज किया केस

युवती अपनी जान बचाकर मानसरोवर के पैराडाइज होटल की कार पार्किंग तक पहुंची। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने मझोला थाने में तहरीर दी और आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी को परेशान कर चुका है।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी युवकों की पहचान की जा सके और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

नागरिकों में भय का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले नागरिकों में भय का माहौल है। लोग सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस से सक्रिय कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। युवती और उनके पिता की हिम्मत और सूझ-बूझ की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Updated on:
21 Oct 2025, 9:43 AM IST
Published on: