
मुरादाबाद: बढती बिजली की लागत और महंगाई से किसानों के लिए सिंचाई किसी बोझ से कंम नहीं। लेकिन उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण यानि नेडा द्वारा किसानों के लिए एक ऐसी मशीन इजाद की है। जो न सिर्फ उसके सिंचाई के बोझ को कम करेगी,बल्कि उसकी आर्थिक उन्नति का मार्ग भी बनेगी। जी हां पूरी तरह सौर उर्जा पर निर्भर सोलर पम्प इजाद किया है। इस पर सरकार किसानों को 85 फीसदी सब्सिडी भी दे रही है। अधिकारीयों के मुताबिक महज छह महीने में ही किसान की लागत निकल आएगी। साथ ही बिजली पर निर्भरता कम होने से उसका उपयोग कहीं और भी किया जा सकेगा।
वो I LOVE YOU बोलती रही और युवक उसके साथ करता रहा ये काम , फिर अचानक...
कैसे करेगा काम
नेडा के एम.सी.ओ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि ये 2 हॉर्स पॉवर,तीन हॉर्स पॉवर और पांच हॉर्स पॉवर में उपलब्ध है। इस एक मशीन से चालीस बीघे खेत में सिंचाई की जा सकेगी। डीजल और बिजली के मुकाबले ये किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये सामान्य पम्प के मुकाबले ही खेत को लगातार पानी दे सकता है। बस सौर उर्जा मिलती रहनी चाहिए। उनके मुताबिक अगर किसान इसे इस्तेमाल करता है तो रोजाना पांच सौ रुपये से अधिक की बचत इस सोलर पम्प से होगी।
कैसे मिलेगा सोलर पम्प
सोलर पम्प खरीदने के लिए किसान को नेडा में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसमें आधार कार्ड के साथ किसान बही व् खेत की जरुरी सूचनाएं मनागी जायेगी। उसके बाद जांच की जायेगी। फिर इस सिस्टम को किसान को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
कितनी है कीमत
इसकी कीमत पर सरकार 85 फीसदी की सब्सिडी दे रही है। और किसानों को इसके लिए महज 81 हजार रुपये देने पड़ेंगे। जोकि डीजल इंजन और बिजली के नलकूप कनेक्शन से कहीं सस्ता है। विभाग के अधिकारीयों के मुताबिक इसकी क्षमता 25 साल है और जिस प्रकार ये बिजली की बचत और डीजल की बचत करेगा उस हिसाब से ये छह महीने में ही किसान की कीमत अदा कर देगा।
ये उपकरण आज कृषि व् नेडा विभाग द्वारा पंचायत भवन में आयोजित लोक कल्याण मेले में लगाया गया था। ताकि किसान इससे परिचित होकर इसका लाभ ले सकें।