14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली का तार गिरने से किसानों की फसल जलकर राख, देखें वीडियो

खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विधुत लाइन टूटकर खेत में गिर पड़ी। जिसमें एक खेत में खड़ी दो वीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गयी
2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद/संभल: जनपद के कीरतपुर गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हडकंप मच गया। जब यहां खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विधुत लाइन टूटकर खेत में गिर पड़ी। जिसमें एक खेत में खड़ी दो वीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गयी। चूंकि ग्रामीण वहां कटाई कर रहे थे और किसी तरह फसल को बचाया। फसल जलने से किसान और उसका परिवार बेहद सदमे में है। इलाके के लेखपाल को सूचना दे दी गयी है। वहीँ अभी विधुत विभाग ने सुध नहीं ली है।

जानिए कैसे 12वीं पास शख्स ने भारत में बैठ अमेरिकियों से ठगे लाखों रुपये

इस पूर्व बाहुबली विधायक पर लगा था रेप का आरोप तो मायावती ने कराया था गिरफ्तार

कीरतपुर निवासी दिनेश के खेत में कल अचानक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन टूटकर गिर गयी। जिससे देखते ही देखते गेंहू की फसल में आग लग गयी। जब तक वहां मौजूद किसान समझते तब तक दो बीघा फसल जलकर राख हो गयी। वहां मौजूद आसपास के किसानों ने अपने संसाधनों से किसी तरह आग पर काबू पाया। दिनेश ने बताया की तकरीबन एक लाख की फसल जलकर राख हो गयी है। उसने लेखपाल को फोन पर सूचना दे दी है।ताकि उसके नुकसान की भरपाई की जा सके।

यूपी के इस शहर में बगैर कनेक्शन के देना होगा बिल

चोरों का उस्तादः नौ साल में चोरी की 500 बाइकें, कहीं आपकी तो नहीं इसमें!

ग्रामीणों की माने तो उस समय खेत में कोई कटाई नहीं कर रहा था अगर उस पर ये तार गिरता तो जनहानि भी हो सकती। वहीँ घटना के बाद विधुत विभाग ने भी अभी तक सुध नहीं ली है। दरअसल अचानक आई आंधी पानी से कई जगह विधुत लाइन टूटी हैं या कुछ कमजोर हुई हैं। लेकिन इसका खामियाजा गरीब किसान को उठाना पड़ा।

यहां बता दें कि बीते दो दिनों से जारी बारिश ने भी मंडल में किसानों का काफी नुकसान किया है। खेतों में खड़ी पकी फसल बस काटने ही वाले थे किसान कि आसमानी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। अभी तक करीब इस बेमौसम बारिश ने तीस फीसदी से अधिक फसल को नुकसान पहुंचाया है। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम खराब ही रहेगा। सबसे ज्यादा नुकसान छोटे रकबे वाले किसानों को हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग