मुरादाबाद

यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा पास करने वाले युवाओं का इस दिन होगा मेडिकल परीक्षण

यूपी पुलिस सिपाही एवं पीएसी भर्ती परीक्षा 2015 में 33337 परीक्षार्थियों का चयन किया गया था
2 min read
UP Police Constable
यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर चुके युवाओं का इस दिन होगा मेडिकल परीक्षण

मुरादाबाद। यूपी पुलिस में सिपाही एवं पीएसी भर्ती परीक्षा दे चुके युवाओं के लिए यह जरूरी खबर है। वर्ष 2015 में हुई सिपाही एवं पीएसी एंट्रेंस एग्जाम में चयनित हो चुके अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा कह तिथि तय कर दी गई है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में भी मंडल के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए एग्जाम डेट निर्धारित कर दी गई है।

33337 अभ्यर्थियों का हुआ था चयन

आपको बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही एवं पीएसी भर्ती परीक्षा 2015 में 33337 परीक्षार्थियों का चयन किया गया था। अब इनका मेडिकल एग्जाम संबंधित पुलिस लाइन में 12 से 24 जून तक होगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉललेटर जारी कर दिए गए हैं। मुरादाबाद मंडल से भी 776 युवाओं का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पुलिस लाइन सभागार में होगा मेडिकल परीक्षण

मुरादाबाद मंडल में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल से अभ्यर्थी आएंगे। इनमें बिजनौर से 303, अमरोहा से 257, मुरादाबाद से 106, रामपुर से 40 और संभल से 70 लोगों का चयन किया गया था। इन सभी युवाओं का मेडिकल परीक्षण मुरादाबाद की पुलिस लाइन स्थित सभागार में होगा।

ये जांच भी होंगी

परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण तो होगा ही। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों की भी जांच होगी। पुलिस दिए गए पते पर जाकर वेरीफिकेशन के अलावा एलआईयू की भी जांच की जाएगी। इन सभी में खरा उतरने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, जो 26 जून को कामयाब अभ्यर्थी को मिल जाएगा। अपाइंटमेंट लेटर मिलने के बाद अथ्यर्थियों को ट्रेनिंग सेंटर बताया जाएगा, जहां प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही तैनाती मिलेगी। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र का कहना है कि 1 जुलाई से इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि इस सीधी भर्ती में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा से 617, मध्य प्रदेश के 185, राजस्थान से 47, बिहार से 43, दिल्ली से 13, उत्तराखंड से छह, पंजाब से चार और झारखंड से भी एक अभ्यर्थी पास हुए हैं।

Published on:
12 Jun 2018 02:36 pm
Also Read
View All
रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Moradabad News: प्रमोद कृष्णम का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की राजनीति विभाजन और ‘नमाजवाद’ पर केंद्रित

भूपेंद्र सिंह चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करना ही सपा-कांग्रेस का एजेंडा