मुरादाबाद

योगी की पुलिस का खौफ एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचे इनामी बदमाश

पिछले दो साल से फरार थे दोनों बदमाश
2 min read
criminal surrender

रामपुर।उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के सीएम बनते ही एनकाउंटर की खुली छूट देने के बाद लगातार पुलिस मुठभेड़ में बदमाश मारे जा रहे है, एेसे में पुलिस से खौफ खा रहे बदमाश अब खुद थाने में सरेंडर करने पहुंच रहे है। ताजा मामला रामपुर का है जहां पर एक ही समय मे दो अलग अलग कोतवाली क्षेत्र से फरार चल रहे, दो इनामी बदमाशों ने आत्मसमर्पण किया है। हाल ही में पुलिस ने दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार इनाम घोषित किया था। जिसके बाद खुद के एनकाउंटर के डर से बदमाश कोतवाली पहुंच गये।

गौकंशी से लेकर गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे दाेनों आरोपी

पुलिस के अनुसार थाने सरेंडर करने पहुंचे बदमाशों के नाम मुजस्सिर कुरेशी आैर अकील कुरेशी है। कुरेशी घेर मर्दान खां में रहते हैं। जबकि अकील कुरेशी अजीतपुर का रहने वाला है। दोनों ही बदमाश बहुत कुख्यात है, जो पिछले दो सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस दाेनों बदमाशों की तलाश में थी। बदमाशों का अच्छा खासा रिकाॅर्ड होने के चलते एसपी विपिन ताड़ा ने हाल ही में दोनों बदमाशों को इनामी घोषित किया था। एेसे में इनाम घोषित होने के बाद खुद के एनकाउंट के डर से बुधवार रात को दोनों बदमाश मुजस्सिर कुरेशी आैर अकील कुरेशी कोतवाली नगर और कोतवाली सिविल लाइन पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने खुद को सरेंडर करते हुए पुलिस से जेल में बंद करने की गुहार लगार्इ। जहां पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। गुरुवार को दोनों बदमाशों को दस बजे के बाद न्यायलाय भेजा जाएगा।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=xtpf5zNWxOY

बदमाशों ने सरेंडर करने की बतार्इ यह वजह

जिन्हें पुलिस तलाश कर रही थी। उन्हीं बदमाशों को थाने में आकर खुद को गिरफ्तार करने की गुहार लगाते देख पुलिस कर्मी भी दंग रह गये। पुलिस ने बदमाशों से सरेंडर करने की वजह पूछी। इस पर बदमाशों ने बताया कि हमें आपकी गोली का डर सता रहा था। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस पकड़कर मार रही है। एेसें में हमने सोचा हम क्यों न खुद थाने जाएं थाना जाकर हम जेल में जिंदा तो रहेंगे । वरना किसी दिन आपकी गोली हमारे लगती तो हो सकता है कि हमारी मौत हो जाती ।

पिछले दो सालों से बदमाशों को तलाश रही थी पुलिस

वहीं एसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि यह दोनों बदमाश लंबे समय से फरार थे। पुलिस टीम लगातार इन्हें खोज रही थी, लेकिन बुधवार रात दोनों बदमाश खुद ही चले आये यह अच्छी बात है। पुलिस को इन्होंने मदद की। दोनों बदमाश इनामिया बदमाश हैं। इन पर लूट गौकसी के दर्जनों मुकद्दमे दर्ज हैं। जिन्हें पकड़ना बेहद जरूरी था।

Published on:
22 Feb 2018 01:18 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में CM योगी ने गिनाईं यूपी की विकास गाथा, बोले- सड़क, एक्सप्रेसवे और कॉरिडोर लिखेंगे विकास की नई कहानी

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! बांग्लादेश से प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख परिवारों को यूपी में मिला जीने का अधिकार

मुरादाबाद पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में किया अरेस्ट, बाइक और हथियार बरामद

जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस