अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह औ ग्राम विकास मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा पार्टी के कई और पदाधिकारी भी उन्हें अंतिम विदाई देंगे। वहीं, अंतिम संस्कार में कई मंत्रियों के शामिल होने के चलते डीएम बिजनौर अटल राय और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को हेलीपैड का निरीक्षण किया।