मुरादाबाद

500 KM दूर प्रेमिका से मिलने आया युवक, पति ने होटल में दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, और फिर जो हुआ..

Moradabad News: मुरादाबाद में शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को होटल में पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। राजस्थान से आए युवक ने 500 KM की दूरी तय की थी। पुलिस जांच में महिला अपनी मां के साथ चली गई, पति ने सब कुछ भूलकर उसे अपनाने की कोशिश की।
2 min read
up rajasthan lover caught hotel drama moradabad
500 KM दूर प्रेमिका से मिलने आया युवक | Image Source - Pexels

Lover caught hotel drama in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना नागफनी क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाया। महिला के पति के करीबी ने इस मुलाकात को देख लिया और तुरंत पति को इसकी जानकारी दे दी। पति ने तुरंत प्रेमिका की तलाश शुरू की और होटल में पहुंचकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई हुई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और युवक तथा महिला को थाने ले गई।

फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी

नागफनी क्षेत्र की महिला की शादी 15 साल पहले अमरोहा जिले के युवक से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं जिनकी उम्र 13 और 10 साल है। करीब पांच साल पहले महिला की फेसबुक पर राजस्थान के टोंक जिले के युवक से दोस्ती हो गई। युवक दिल्ली में ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता है। चैटिंग के बाद उन्होंने नंबर शेयर किए और कभी महिला दिल्ली जाती तो कभी युवक अमरोहा में आता और दोनों मिलते।

महिला अक्सर अपने पति और बच्चों से जरूरी काम होने का बहाना बनाकर घर से निकल जाती थी और घंटों बाद वापस लौटती थी। पति को महिला पर शक होने लगा और उसने पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। जब महिला पर नजर रखने लगी, तो वह अपने प्रेमी से बात नहीं कर पा रही थी। इसके बाद दो महीने पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके आकर रहने लगी।

पति के करीबी ने दी जानकारी

शुक्रवार को महिला ने प्रेमी को मिलने के लिए होटल बुलाया। महिला के पति के करीबी ने इसे देख लिया और पति को सूचना दी। पति होटल में पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की पिटाई हुई और पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर समझाया। महिला के बेटे और मायके वाले भी थाने पहुंचे। पति ने महिला को अपने साथ घर लौटने का प्रस्ताव दिया, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया और अपनी मां के साथ जाने की जिद की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Updated on:
13 Sept 2025 12:39 pm
Published on:
13 Sept 2025 12:39 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी