मुरादाबाद

यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।
3 min read
up weather heavy rain yellow alert 4 7 august
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून..

UP Weather News:उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 7 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

सोमवार को कानपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शाम तक 70 मिलीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर के कैंट क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादल छा गए। शाम करीब चार बजे कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई, जबकि पांच बजे के बाद बादल काफी नीचे आ गए और तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब बादल निचाई पर आते हैं तो बिजली गिरने की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे समय खुले स्थानों में जाने से बचना चाहिए।

7 अगस्त तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 अगस्त से 7 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 4, 5 और 6 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं 7 अगस्त को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस अवधि के दौरान यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

भारी बारिश के साथ-साथ प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, पीलीभीत, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी है।

5 अगस्त को भी बरसेंगे बादल

5 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बारिश के आसार बने हुए हैं। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

लगातार बारिश और वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानी से चलाएं और बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, ऊंचे पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट