UP Weather Today: बारिश के बाद यूपी में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।
UP Weather Today: यूपी के कई जिलों में अच्छी तो कहीं हल्की बारिश हुई। कई जिलों में बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्की बदली रहेगी साथ ही सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उधर, शनिवार को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल समेत कई जिलों में बारिश से मौसम और सर्द हो गया। बारिश की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। जरूरत का सामान लेने की लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अब विक्षोभ कमजोर पड़ गया। रविवार को मुरादाबाद मंडल और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।